Friday, January 31, 2020

प्यार भी करती दुलार भी करती क्योंकि मां है वो हमारी




प्यार भी करती  दुलार भी करती
क्योंकि मां है वो हमारी

रात में बार-बार उठ कर देखती है
कहीं हमें सर्दी नहीं लग रही
क्योंकि मां है वो हमारी

 देखा है मैंने उसे सूखी रोटियां खाते
 फिर भी हमें कभी ना बिना घी रोटी देती

 एक पल खुद नमक मिर्च भी खाती
पर हमारे लिए मनपसंद सब्जियां बनाती

क्योंकि मां है वो हमारी

 हर वक्त अपनी तबीयत रहती है छुपाती
और हम से दिन में हमारी तबीयत के बारे में 100 बार बतलाती
अपने हालात कभी महसूस भी नहीं होने देती क्योंकि  मां है वो हमारी

गुस्सा भी करती डांट भी देती
फिर भी दिल से कभी बुरा ना चाहती

भगवान को भी मानती
हमारी सलामती के अलावा और कुछ ना मांगती
क्योंकि  मां है वो हमारी

#Mrkavi #mr_kaveee